डॉ रक्षा भंडारी को राजस्थान महिला प्रदेश अध्यक्ष की कमान

जोधपुर:-
राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने घोषणा करते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी की घोषणा की।
दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि डॉ. रक्षा भंडारी पूर्व में महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री, सिरोही महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष का दायित्व निर्वहन कर चुकी है।
राजपुरोहित ने बताया कि भंडारी लंबे समय से प्रदेश में संगठन के विभिन्न दायित्व पर कार्य कुशलता पूर्वक किया है।
डॉ. रक्षा भंडारी पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष तारा भंडारी की पुत्रवधू है। भंडारी की कार्यकुशलता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
शिक्षा में भंडारी ने एमए, बीएड, पीएचडी और एलएलबी तक की शिक्षा ग्रहण की है।
भंडारी ने प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और प्रदेश नेतृत्व और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया।
भंडारी ने कहा कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में प्रदेश में महिला मोर्चा को मजबूत करने के लिए बूथ इकाई से लगाकर प्रदेश इकाई तक महिला मोर्चा को मजबूत किया जाएगा।
साथ ही साथ कुशासन भ्रष्टाचार और जंगलराज कांग्रेस सरकार को प्रदेश में उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।
राजपुरोहित ने बताया कि संगठन में सामान्य कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देना यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।