राजस्थान के 2 बड़े नेता सतीश पूनिया व किरोड़ी लाल मीणा को मिला बीजेपी संगठन में बड़ा दायित्व

राजस्थान के 2 बड़े नेता सतीश पूनिया व किरोड़ी लाल मीणा को मिला बीजेपी संगठन में बड़ा दायित्व

दिल्ली बीजेपी:-


भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के  आज रविवार को नहीं, कल सोमवार को राजस्थान आलानेताओ के विजय संकल्प कार्यक्रम में सवाईमाधोपुर पहुंचने के संकेत मिले हैं। भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश सहप्रभारी विजया राहटकर के सानिध्य में  राजस्थान भाजपा कोर कमेटी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, सांसद करोडीलाल मीणा, घनश्याम तिवाड़ी, विधायक वासुदेव देवनानी आज रविवार दोपहर 4बजे-कल सोमवार को सवाईमाधोपुर के रणथंभौर रोड पर नाहरगढ़ होटल में छःसत्रो मे आगामी विधानसभा-लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विचार विमर्श मंथन करनेवाले है।


भाजपा आला भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक दो दिवसीय विजय संकल्प मंथन में भाजपा आलानेताओ द्वारा  राजस्थान विधानसभा चुनाव भाजपा प्रत्याशी चयन फोर्मुले-सर्वे रिपोर्ट पर विचार विमर्श नहीं करने के संकेत मिले हैं। भाजपा आलानेताओ के बीच छःसत्रो मे होने वाले विचार विमर्श-मंथन के  मुख्य विषय में पार्टी की रणनीति-कार्यक्रम पर आमंत्रित प्रत्येक भाजपा नेताओं से सुझाव-विचार लिए जायेंगे। उसमे आज रविवार को पहले सत्र मे परिचय ओर कल सोमवार को भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की उपस्थित मे रणनीति-कार्यक्रम विषय सहित अन्य बिन्दु पर विचार विमर्श होने की संभावना है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवम प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह के आज रविवार सुबह सवाईमाधोपुर आने तथा भाजपा प्रदेश सहप्रभारी विजया राहटक के कल शनिवार शाम सवाईमाधोपुर नाहरगढ़ होटल पहुंचने के संकेत मिले हैं।पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ओर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी के भी आज रविवार  को सवाईमाधोपुर पहुंचने, भाजपा  विजय संकल्प मंथन कार्यक्रम में शिरकत करने के संकेत मिले हैं।


भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्र शेखर  कल शनिवार दोपहर में दिल्ली से   सवाईमाधोपुर नाहरगढ़ होटल पहुंच है।भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्र शेखर तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने शनिवार को सवाईमाधोपुर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दाधीच ,जिला पदाधीकारियो एवम वरिष्ठ नेताओं की मीटिंग लीहै।उसमे आमंत्रित भाजपा नेताओं के  स्वागत, आवास, भोजन सहित विभिन्न व्यवस्था बाबत अलग अलग कमेटियों का गठन करने के संकेत मिले हैं।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा राजस्थान भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डाँ.सतीश पुनिया ओर सांसद करोडीलाल मीणा को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त करने से डाँ.पुनिया के भाजपा राष्ट्रीय पदाधीकारी ओर सांसद करोडीलाल मीणा के केन्द्रीय मंत्रिमंडल दौड से बाहर होने के आसार नजर आ रहे है।वहीं राजस्थान में गत विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए कमजोर नतीजे देने वाले प्रदेश के आदिवासी समुदाय बाहुल्य बांसवाड़ा, डूगरपुर, प्रतापगढ़ जिले तथा जाट समुदाय बाहुल्य सीकर, नागौर मे अब भाजपा का प्रभाव बढाने हेतु भाजपा सांसद कनकमल कटारा, स्वामी सुमेधानंद सरस्वती को केन्द्रीय मंत्रिमंडल फेरबदल मे स्थान प्रदान होने के चांस अधिक है।