जैसलमेर में प्रबुद्ध जनों से घर जाकर मिले शेखाव- बताईं मोदी सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियां

जैसलमेर में प्रबुद्ध जनों से घर जाकर मिले शेखाव- बताईं मोदी सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियां

जैसलमेर/ जोधपुर:-  भारतीय जनता पार्टी के संपर्क से समर्थन अभियान के तहत केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रविवार को जैसलमेर प्रवास पर रहे। वे भाजपा जैसलमेर के कार्यकर्ताओं के साथ प्रबुद्ध जनों के निवास पहुंचे और उनको मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों की गई बुकलेट भेंटकर सरकार की योजनाओं और उद्देश्य से अवगत कराया। 

शेखावत थानवी पाड़ा में ओम प्रकाश भाटिया, आचार्य पाड़ा में जय प्रकाश आचार्य, डांगरा पाड़ा में मोहन लाल डांगरा, शनिमंदिर के पास अखेराज आचार्य, सोनी पाड़ा में दीन दयाल तारा चंद सैनी, छड़ीदार पाड़ा में मोहन सिंह भाटी से उनके निवास पर जाकर भेंट की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले और गणमान्य लोगों ने अनेक स्थानों पर स्वागत अभिनंदन किया। शेखावत ने सभी कार्यकर्ताओं और गणमान्य जनों का आभार जताया।  जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सारदा सहित अनेक गणमान्य भाजपा नेता साथ रहे। 

केंद्रीय मंत्री ने भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद भाजपा जैसलमेर के नवनिर्मित भव्य भवन का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जैसलमेर के पत्थर से बने इस भवन की नक्काशी और सुंदरता देखने लायक है। इसके लिए जैसलमेर के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सारदा और उनकी पूरी टीम को बधाई। वहीं, तनोट से रवाना होने के बाद कुछ देर के लिए रामगढ़ पहुंचे और राजपूत विकास समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर सक्रिय भागीदारी निभाई। यहां समाज के गणमान्य लोगों से मिले।

विकसित भारत की हमारी संकल्पना साकार होगी 


माहेश्वरी सदन में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने वरिष्ठ  जनों और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ केन्द्र सरकार के 9 साल के कार्यकाल में किए गए प्रमुख कार्यों और उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने मोदी जी के नेतृत्व सरकार की सभी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की विकास यात्रा आगे बढ़ रही हैं। अर्थव्यवस्था के  मामले में हमारा देश विश्व में पांचवें स्थान पर है और शीघ्र ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। विकसित भारत की हमारी संकल्पना साकार होगी। सम्मेलन में ज़िला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सारदा,  ज़िला प्रमुख प्रताप सिंह, कार्यक्रम संयोजक कंवरराज सिंह, राजेन्द्र सिंह शेखावत, विक्रम सिंह, रामस्वरूप गोदा, सागर जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।