भाजपा नेता रामनिवास मंडा उम्मेदनगर के नेतृत्व में निकली तिरंगा रैली 

भाजपा नेता रामनिवास मंडा उम्मेदनगर के नेतृत्व में निकली तिरंगा रैली 

हर घर तिरंगा बाईक रैली में दिखा युवाओं का जोश

भाजपा नेता रामनिवास मंडा उम्मेदनगर के नेतृत्व में निकली तिरंगा रैली

ओसियां:- 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या एंव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर औसियां विधानसभा के मथानियां से भाजपा नेता रामनिवास मंडा उम्मेदनगर के नेतृत्व में हर घर तिरंगा बाईक रैली का भव्य आयोजन किया गया।
रैली का शुभारंभ पूर्व केबिनेट मंत्री शम्भूसिह खेतासर, रामनिवास मंडा उम्मेदनगर द्वारा मां भारती के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात बाईक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बाइक रैली में शामिल होने लोग दोपहर तीन बजे से क्षेत्र गांवों के लोग रैली प्रस्थान स्थल करणी मंदिर पंहुच गए।
बाईक रैली में शामिल लोगों में काफी जोश एवं उत्साह नजर आया।युवा देश भक्ति से ओतप्रोत गानों पर नाचते एवं देश भक्ति जयकारे लगाते रहे।


कस्बे में कई जगहों पर तिरंगा रैली का विभिन्न सामाजिक संगठनों,व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा पुष्प वर्षा,रंगोली बनाकर तथा आयोजक रामनिवास मंडा का साफा बनाकर किया गया।

पूर्व केबिनेट मंत्री भी तिरंगा रैली को लेकर काफी उत्साहित नजर आए जो पूरे रूट में हाथों में तिरंगा लिए भाजपा नेता रामनिवास मंडा के साथ बुलेट पर सवार होकर साथ रहे। 

रैली में सीआरएफ की टुकड़ी के जवान भी दुपहिया वाहनों के साथ हाथों में झंडा लिए शामिल हुए। 

रैली करणी मंदिर से रवाना होकर बस स्टैंड, शहीद सेठाराम मूर्ति, ढाणा मौहल्ला, राममंदिर, मांडियाई चौराहा होकर तिंवरी बाजार से होकर खोखरी माता मंदिर तिंवरी पंहुची ।


खोखरी माता का लिया आशीर्वाद-तिंवरी के खोखरी माता मंदिर में केबिनेट मंत्री एंव रामनिवास मंडा ने दर्शन लाभ लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। 

समापन पर आयोजक मंडा ने रैली में शामिल होने वाले सभी लोगों का आभार जताया। 

पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद -यात्रा को लेकर पुलिस थाना मथानियां एसएचओ एवं तिंवरी चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता रैली में मुस्तैद दिखा। 


इस दौरान पूर्व केबिनेट मंत्री शम्भूसिह खेतासर,कन्हैयालाल राठी,मंडल अध्यक्ष मदनलाल देवड़ा,पूनमचन्द दाधिच,अरविंद सांखला,सैंकड़ों लोग रैली में शामिल हुए।