मीडिया मंथन विशेष
गौरवशाली पल : राष्ट्रीय जम्बूरी में सहभागिता पर स्काउट गाईड का भव्य अभिनन्दन
-
by Media Manthan
- Published: Jan 13, 2023 12:26 pm UTC
- Updated: Jun 09, 2023 20:58 pm UTC
- 281

अकेले ऊंटवालिया गांव के 45 स्काउट गाईड नें अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में लिया भाग,ओम गुरु कृपा स्कूल में भव्य स्वागत
देचू/पूंजराज सिंह बाला। 18 वीं राष्ट्रीय स्काउट गाईड जम्बूरी में जोधपुर के एक ही गांव व ब्लाँक से सर्वाधिक 45 स्काउट गाईड का ओम गुरु कृपा उमावि ऊंटवालिया में शुक्रवार को भव्य स्वागत किया गया।
संस्था के निदेशक भोम सिंह राठौड नें बताया कि राष्ट्रीय स्काउट गाईड जम्बूरी में ओम गुरु कृपा उ मा वि ऊंटवालिया व रा उ मा वि ऊंटवालिया के 45 स्काउट गाईड नें अन्तरराष्ट्रीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जो एक ब्लाँक व गांव से जम्बूरी में भाग लेने वाले एक ही गांव से सर्वाधिक संख्या रही। पुरस्कृत शिक्षक सत्य प्रकाश सेन नें बताया कि एक ही गांव के 45 स्काउट गाईड नें मिलकर राष्ट्रीय जम्बूरी की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अलग-अलग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर तीन तीन राष्ट्रीय स्तर के प्रमाण पत्र हासिल किए जो कि गांव, ब्लाँक व जिले को गौरवान्वित करने वाली बात हैं। राष्ट्रीय जम्बूरी मे भाग लेकर लौटे स्काउट गाईड व स्काउटर गाईडर का निदेशक भोम सिंह राठौड के द्वारा ओम गुरु कृपा उ मा वि में भव्य स्वागत किया गया। सभी स्काउट,गाईड व स्काउटर व गाईडर का साफा, माल्यार्पण व मैमोन्टो देकर अभिनन्दन किया गया। वहीं सीईओ छतर सिंह पिडियार, गाईड सीईओ निसू कंवर चौहान, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.भल्लूराम खिचड, स्थानीय संघ के सचिव नरपत सिंह खिरजां, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी घेवरराम चौहान, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकार मोहन लाल देवासी, आर पी खेत सिंह राठौड, सहीराम मांजू, ओमप्रकाश विश्नोई नें सभी स्काउट गाईड को शुभकामनाएं संदेश प्रेषित कर बधाई दी। ओम गुरु कृपा के निदेशक भोम सिंह, प्रधानाचार्य भंवर सिंह व ग्रामीण जनों नें स्काउट गाईड के साथ स्काउटर सत्य प्रकाश सेन, लक्ष्मण सिंह सोलंकी, हीरालाल प्रजापत, गाईडर करीना कंवर का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में मंच संचालन दलपत राम चौधरी ने किया।
Subscribe for our daily news