मिस राजस्थान 2026: टॉप 28 फाइनलिस्ट घोषित

Sun, 07 Jun 2026 05:53 PM (IST)
मिस राजस्थान 2026: टॉप 28 फाइनलिस्ट घोषित
मिस राजस्थान 2026: टॉप 28 फाइनलिस्ट घोषित
जयपुर। राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक सुंदरता का अनोखा संगम दिखाते हुए मिस राजस्थान 2026 की टॉप 28 फाइनलिस्ट की घोषणा शनिवार को कूकस स्थित विरासत हेरिटेज में की गई। फ्यूजन ग्रुप, रूवी डिजिटल और विरासत हेरिटेज के सहयोग से आयोजित इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में 6500 लड़कियों में से चुनी गई 28 प्रतिभागियों ने पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में रैंप वॉक किया, जिसने पूरे माहौल को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत राज तिलक की परंपरा से हुई। टॉप 28 फाइनलिस्ट्स को विरासत हेरिटेज में पारंपरिक तिलक लगाकर स्वागत किया गया। ड्रेसेजिला की माधुरी चेतावनी के ट्रेडिशनल लहंगे और शिव ज्वेलर्स के हुकुम सिंह की पारंपरिक ज्वेलरी पहनकर जब ये युवतियां रैंप पर उतरीं तो ऐसा लगा मानो राजस्थान का समृद्ध कल्चर और परंपरा जमीन पर उतर आई हो। इस बार मिस राजस्थान अपने रूट्स पर लौट रहा है और राजस्थानी संस्कृति, परंपरा व हेरिटेज को देश-दुनिया के सामने लाने का उद्देश्य रखा गया है।

मिस राजस्थान डायरेक्टर एकता जैन ने बताया कि चयनित 28 फाइनलिस्ट्स को 30 दिनों की विशेष ग्रूमिंग ट्रेनिंग दी जाएगी, जो 4 जून से 4 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान फोटो सेशन, वॉक सेशन, जुम्बा, मेडिटेशन, टेबल एटिकेट्स, योगा एंड वेलनेस, आई कॉन्टैक्ट, मोटिवेशनल सेशन्स, मेकअप, न्यूट्रिशन, स्माइल, स्किन केयर और इंटरनेशनल पेजेंट ट्रेनिंग जैसी विभिन्न सेशन्स आयोजित होंगे। इन सेशन्स में वासु जैन, शाहरुख, फ्यूजन, निर्मला सेवानी, यतेंद्र नेगी, रंजीता जैन, अरशद हुसैन, आलोक शर्मा, एकता जैन, मधु यादव, रूचि बरतरिया, डॉ. नीदा मदान, डॉ. विवेक रूंगटा, मिस ओशियन वर्ल्ड 2024 की एलिसा मिस्कोवस्का, सोनिया ड्यूडीक और लौरा हडसन जैसी नामचीन हस्तियां फाइनलिस्ट्स को गाइड करेंगी।

मुख्य अतिथि भारत 24 के सीएमडी जगदीश चंद्रा ने टॉप 28 फाइनलिस्ट्स की घोषणा की। आयोजकों योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि यह राजस्थान का सबसे बड़ा और पुराना पेजेंट प्लेटफॉर्म है, जो एक महीने की व्यापक ग्रूमिंग ट्रेनिंग के जरिए लड़कियों को न सिर्फ ब्यूटी बल्कि आत्मविश्वास, स्किल्स और कल्चरल अवेयरनेस से भी लैस करता है।

पिछले विजेताओं की उपलब्धियां इस प्लेटफॉर्म की मजबूती को दर्शाती हैं। सिमरन शर्मा मिस ग्रैंड इंडिया, प्रियन सैन मिस अर्थ इंडिया, मिताली कौर इंटरकॉन्टिनेंटल इंडिया व मिस ग्लोबल इंडिया, अरुणा बेनीवाल, वैष्णवी शर्मा, तरूश्री राय फेमिना मिस इंडिया और आकांक्षा चौधरी (स्प्लिट्सविला फेम) जैसी प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय मंच पर राजस्थान का नाम रोशन कर चुकी हैं।

कार्यक्रम में रूवी डिजिटल के आलोक शर्मा, पार्क ओशियन के संदीप जैन, सफारी ग्रुप के पवन गोयल, वीवो के मुदित शर्मा, वायरस के मनीष ताम्बी, मजेस्टिक मेकओवर की मधु यादव, हैवा हैवान के रविंद्र सिंह, आर चंद्रा के नवल शेखावत, मिस ओशिया वर्ल्ड के सीपी राठौर, शिव ज्वेलर्स के हुकुम सिंह, परंपरा द ज्वैल्स के विनय सोनी, गोल्डन डिवाइन के अंशुल जैन, जेकेजे फैशन के दीपक मौसूण, डॉ. नीदा मदान, डॉ. विवेक रूंगटा, अरशद हुसैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

मिस राजस्थान 2026 टॉप 28 फाइनलिस्ट्स:

  1. जाह्नवी कुमावत
  2. अनमोल शेखावत
  3. निहारिका राठौड़
  4. श्रुति नायक
  5. वंशिका नूनिया
  6. अनुष्का माथुर
  7. आशा जांगिड़
  8. निहारिका माथुर
  9. श्रीजा गुप्ता
  10. शगुन राठौड़
  11. कुसुम सोनी
  12. अक्षिता तंवर
  13. श्रुति कुमारी
  14. शुभांगी शर्मा
  15. सुहानी जैन
  16. आस्था भूटानी
  17. प्रज्ञा चौधरी
  18. लक्ष्यिता गोदारा
  19. ज्योति चौधरी
  20. खुशी धींनवा
  21. दिव्यांशी जांगिड़
  22. प्राची हिंदूजा
  23. मेघना चौधरी
  24. कृतिका डिडवानिया
  25. नेहा हंसराजानी
  26. पलक शर्मा
  27. वर्षा शर्मा
  28. आराध्या मदान
Kumari Richa Kumari Richa is a News Editor at Media Manthan. She covers breaking news in consumer technology, social media, video games, virtual worlds, streaming, and more. Email : richa@mediamanthan.com