11 फरवरी का इतिहास: भारत और विश्व की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ

11 फरवरी भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है. इस दिन नेल्सन मंडेला की रिहाई, थॉमस एडिसन का जन्म और जमनालाल बजाज की पुण्यतिथि भी शामिल है. जानिए अन्य ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में. (

Feb 11, 2024 - 06:33
11 फरवरी का इतिहास: भारत और विश्व की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ
11 फरवरी का इतिहास: भारत और विश्व की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ

11 फरवरी, इतिहास के पन्नों में एक महत्वपूर्ण दिन है, जो कई ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है। आज ही के दिन, 1990 में, 'नेल्सन मंडेला' को 27 साल की कैद के बाद जेल से रिहा किया गया था। उन्हें जून 1964 में राजद्रोह और साजिश का दोषी ठहराते हुए उम्रक़ैद की सज़ा सुनाई गई थी। मंडेला ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ लंबे समय तक आंदोलन किया था। महात्मा गांधी के सत्याग्रह की राह पर चलने के कारण उन्हें 'अफ्रीकी गांधी' भी कहा जाता है।

यह भी पढ़े : 2024 बजाज पल्सर N150 और N160: नई सुविधाओं और कीमतों के साथ अपडेटेड

इतिहास के दूसरे पन्ने पर, 11 फरवरी 1847 को महान वैज्ञानिक थॉमस एल्वा एडिसन का जन्म हुआ था। एडिसन के नाम पर अकेले और संयुक्त रूप से कुल 1093 पेटेंट हैं, जो अपने आप में विश्व रिकॉर्ड है। उनकी सबसे महत्वपूर्ण खोज 'विद्युत बल्ब' का आविष्कार है।

यह भी पढ़े : अदा शर्मा की ‘बस्तर’ टीज़र रिलीज़, टीज़र देख लोगों ने कहा इस बार अदा का नेशनल अवॉर्ड पक्का!

इतिहास के तीसरे और अंतिम पन्ने पर, स्वतंत्रता सेनानी 'जमनालाल बजाज' की पुण्यतिथि है। क्रांतिकारी और उद्योगपति जमनालाल बजाज ने महात्मा गांधी से प्रभावित होकर स्वतंत्रता आंदोलन में न केवल धन से बल्कि सीधे मैदान में उतरकर भी भाग लिया। जमनालाल ने 1920 में शुगर मिल के जरिये बजाज ग्रुप की नींव रखी थी। वर्तमान समय में 'बजाज ग्रुप' देश के प्रमुख औद्योगिक घरानों में से एक है।

देश-दुनिया में 11 फरवरी का इतिहास:

  • 2003: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप का मैच खेलने से इसलिए इंकार कर दिया क्योंकि वो जिम्बाब्वे में खेला जाना था.
  • 1997: भारतीय खगोल भौतिकविद जयंत वी नर्लीकर को UNESCO के कलिंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
  • 1979: अयातुल्ला खमैनी के समर्थकों ने ईरान की राजधानी तेहरान पर कब्जा किया.
  • 1977: तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का निधन.
  • 1963: सोवियत संघ (अब रूस) से चार मिग लड़ाकू विमान भारत पहुंचे.
  • 1933: गांधीजी के साप्ताहिक प्रकाशन हरिजन का पहला अंक पुणे से निकला.

यह भी पढ़े : अभिनेत्री समायरा संधू को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए स्टेट आइकन किया घोषित

11 फरवरी का दिन निश्चित रूप से इतिहास में महत्वपूर्ण घटनाओं से भरा हुआ है। यह दिन हमें उन महान व्यक्तियों को याद दिलाता है जिन्होंने दुनिया को बेहतर बनाने के लिए अपना योगदान दिया।

Kumari Richa Kumari Richa is a News Editor at Media Manthan. She covers breaking news in consumer technology, social media, video games, virtual worlds, streaming, and more. Email : richa@mediamanthan.com