टाइगर 3 में ऋतिक रोशन की एंट्री, दिवाली पर जमकर धमाल

सलमान खान अभिनीत एक था टाइगर फ्रेंचाइज की तीसरी फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) 12 नवंबर यानी दिवाली वाले दिन रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन भी कैमियो रोल में नजर आएंगे।

Nov 5, 2023 - 07:10
Nov 5, 2023 - 08:50
टाइगर 3 में ऋतिक रोशन की एंट्री, दिवाली पर जमकर धमाल
टाइगर 3 में ऋतिक रोशन की एंट्री, दिवाली पर जमकर धमाल

मुंबई : सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि टाइगर 3 दिवाली के दिन रिलीज होने वाली हैं। भाईजान अपने फैंस के लिए दिवाली का गिफ्ट लेकर आ रहे हैं और साथ ही इस फिल्म में फैंस के लिए कई सरप्राइज भी है। इस फिल्म में ऋतिक रौशन भी नजर आएंगे।

फिल्म की रिलीज डेट पास आते ही टाइगर 3 के मेकर्स ने अब ये अनाउंस कर दिया है कि सलमान खान के साथ अब फिल्म में ऋतिक रोशन भी नजर आने वाले हैं। इस अनाउंसमेंट के बाद अब ऋतिक रोशन के फैंस भी इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

ऋतिक रोशन फिल्म में मेहमान भूमिका में नजर आएंगे। वह फिल्म में कबीर नाम के एक जासूस का किरदार निभाएंगे। कबीर का किरदार ऋतिक ने फिल्म वार में निभाया था। टाइगर 3 भी वार फिल्म का ही एक हिस्सा है। इसलिए ऋतिक रोशन की एंट्री इस फिल्म में काफी महत्वपूर्ण है।

ऋतिक रोशन और सलमान खान की यह जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएगी। दोनों ही कलाकार एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इसलिए दोनों की जोड़ी से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

टाइगर 3 में सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी भी नजर आएगी। फिल्म को मनीष शर्मा ने निर्देशित किया है।

टाइगर 3 की रिलीज

टाइगर 3 हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में 12 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है।

Preet Malhotra I have been working as an entertainment writer for 2 years. Before MediaManthan.com, I was working in Local Media. For me, writing is my passion and It's my strength also.