दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में भारत 80वें स्थान पर

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 जारी, जानिए किस देश का पासपोर्ट सबसे ताकतवर, भारत का स्थान और शीर्ष 10 देशों की लिस्ट।

Jan 11, 2024 - 21:07
Jan 11, 2024 - 21:09
दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में भारत 80वें स्थान पर
दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में भारत 80वें स्थान पर

दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट को रैंक करने वाले हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 (Henley Passport Index 2024) की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में भारत का पासपोर्ट 80वें स्थान पर है। भारतीय पासपोर्ट धारक बिना वीजा 62 देशों की यात्रा कर सकते हैं। भारत के साथ 80 वें स्थान पर उज्बेकिस्तान भी है। वहीं, सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में पाकिस्तान 101वें स्थान पर है।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में सिंगापुर और जापान पिछली बार की तरह ही इस बार भी पहले स्थान पर हैं। इन दो देशों का पासपोर्ट हेनले इंडेक्स में पिछले पांच सालों से सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बना हुआ है। लेकिन इस साल इस इंडेक्स में थोड़ा बदलाव हुआ है और शीर्ष स्थान पर चार अन्य यूरोपीय देश सिंगापुर और जापान के साथ आ गए हैं। फ्रांस, जर्मनी, इटली और स्पेन के पासपोर्टधारी सिंगापुर और जापान की तरह ही 227 डेस्टिनेशन में से 194 डेस्टिनेशन में वीजा फ्री एंट्री कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : 11 जनवरी का इतिहास: भारत और विश्व की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में दूसरे स्थान पर अमेरिका के साथ दक्षिण कोरिया, स्वीडन और फिनलैंड हैं। इन देशों के पासपोर्टधारी 193 डेस्टिनेशन पर जा सकते हैं।

दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में शीर्ष 10 देश इस प्रकार हैं:

रैंक देश वीजा-मुक्त देशों की संख्या
1 सिंगापुर, जापान 194
2 अमेरिका, दक्षिण कोरिया, स्वीडन, फिनलैंड 193
3 ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड, नीदरलैंड 192
4 कनाडा, चेक गणराज्य, फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन 191
5 बेल्जियम, ब्रिटेन, बुल्गारिया, लक्जमबर्ग, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवेनिया 190
6 ग्रीस, माल्टा, नॉर्वे 189
7 एस्टोनिया, हंगरी, लातविया, लिथुआनिया, स्लोवाकिया 188
8 आइसलैंड 187

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स का उपयोग वैश्विक नागरिकता और यात्रा की स्वतंत्रता के आकलन के लिए किया जाता है। यह सूची 227 देशों और क्षेत्रों की वीजा आवश्यकताओं के आधार पर बनाई जाती है।

यह भी पढ़े : ट्रायम्फ ने ग्लोबल मार्केट में पेश की नई डेटोना 660, भारत में इस साल हो सकती है लॉन्च

Minaxi Rathore Minaxi Rathore मीडिया क्षेत्र में 2 साल से अधिक समय से कार्यरत हैं। वर्तमान में मीडिया मथन के डिजिटल सेक्शन में एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं, जहां पॉलिटिक्स, नेशनल से जुड़ी तमाम खबरों पर नजर रखती हैं। इनसे minaxi@mediamanthan.com पर संपर्क किया जा सकता है।