प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म डायरेक्टर को बेचा मुंबई वाला घर, जानिए कितनी मिली कीमत

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने मुंबई वाले दो घर फिल्म डायरेक्टर अभिषेक चौबे को 7 करोड़ रुपये में बेच दिए हैं। प्रियंका का यह घर मुंबई के लोखंडवाला स्थित करण अपार्टमेंट टावर में 9वीं मंजिल पर स्थित है। यह फ्लैट लगभग 2300 वर्ग फीट में फैला हुआ है।

Nov 18, 2023 - 21:12
प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म डायरेक्टर को बेचा मुंबई वाला घर, जानिए कितनी मिली कीमत
प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म डायरेक्टर को बेचा मुंबई वाला घर, जानिए कितनी मिली कीमत

मुंबई : बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने मुंबई वाले दो घर फिल्म डायरेक्टर अभिषेक चौबे को 7 करोड़ रुपये में बेच दिए हैं। प्रियंका का यह घर मुंबई के लोखंडवाला स्थित करण अपार्टमेंट टावर में 9वीं मंजिल पर स्थित है। यह फ्लैट लगभग 2300 वर्ग फीट में फैला हुआ है।

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजिल्स में रहती हैं। वह पिछले महीने उदयपुर में हुई परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल नहीं हो पाई थीं। इसके बाद वह मामी फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचीं। अब वह अपने मुंबई वाले घरों को बेचने को लेकर चर्चा में हैं।

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने 23 अक्टूबर और 25 अक्टूबर को अभिषेक चौबे के साथ लेनदेन किया है। अभिषेक चौबे ने कुल स्टांप शुल्क 36 लाख रुपये देकर यह घर अपने नाम किया है।

प्रियंका चोपड़ा के आने वाली फिल्मों में "हेड्स ऑफ स्टेट", "सिटाडिल 2" और "जी ले जरा" शामिल हैं।

Kumari Richa Kumari Richa is a News Editor at Media Manthan. She covers breaking news in consumer technology, social media, video games, virtual worlds, streaming, and more. Email : richa@mediamanthan.com