रशीद खान का निधन: मशहूर शास्त्रीय गायक ने 55 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे मशहूर शास्त्रीय गायक उस्ताद राशिद खान का आज कोलकाता में निधन हो गया। म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया शोक।

रशीद खान का निधन: मशहूर शास्त्रीय गायक ने 55 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
रशीद खान का निधन: मशहूर शास्त्रीय गायक ने 55 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बदायूं :  मशहूर शास्त्रीय गायक उस्ताद राशिद खान का आज दोपहर 3.45 बजे निधन हो गया। उन्होंने 55 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उस्ताद राशिद खान को प्रोस्टेट कैंसर हो गया था और उनका कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राशिद खान के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक छा गया है।

जिस अस्पताल में उस्ताद राशिद खान का इलाज चल रहा है, वहां के एक अधिकारी ने कहा, "हमने बहुत प्रयास किए, लेकिन प्रयास असफल रहे। राशिद खान का निधन दोपहर करीब 3.45 बजे हुआ।"

ममता बनर्जी ने जताया शोक

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उस्ताद राशिद खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, "यह पूरे देश और पूरे संगीत जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मुझे बहुत दुःख है। मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि राशिद खान अब हमारे बीच नहीं रहे।"

पिछले महीने सेरेब्रल अटैक के बाद तबीयत बिगड़ी

पिछले महीने सेरेब्रल अटैक के बाद उस्ताद राशिद खान की तबीयत बिगड़ गई थी। शुरुआत में उनका इलाज टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल में किया गया। इसके बाद उन्होंने कोलकाता के एक अस्पताल में अपना इलाज जारी रखने का फैसला किया।

राशिद खान का जन्म 1 जुलाई, 1968 को उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में हुआ था। उन्होंने अपने पिता, उस्ताद इनायत हुसैन खान से संगीत की शिक्षा ली। वह ग्वालियर घराने के प्रसिद्ध गायक थे। उन्हें अपने सुरों और गायकी के लिए जाना जाता था। उन्होंने कई फिल्मों में भी अपनी आवाज दी है।

राशिद खान के निधन से संगीत जगत को एक बड़ा क्षति हुई है। उनके जाने का सभी को बहुत दुख है।

यह भी पढ़े : विजय देवरकोंडा की डेटिंग हिस्ट्री: सामंथा से रश्मिका तक, किसके साथ होगी सगाई?