दक्षिण अफ्रीका ने 24 साल बाद न्यूजीलैंड को वनडे विश्व कप में हराया

दक्षिण अफ्रीका ने 24 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को 190 रनों से हरा दिया. दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डी कॉक और रासी वैन डेर डुसेन ने शतक बनाए, जबकि केशव महाराज ने 4 विकेट लिए।

दक्षिण अफ्रीका ने 24 साल बाद न्यूजीलैंड को वनडे विश्व कप में हराया
दक्षिण अफ्रीका ने 24 साल बाद न्यूजीलैंड को वनडे विश्व कप में हराया ( Image : Social Media )

पुणे : दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रनों से हराकर 24 साल बाद वनडे विश्व कप में जीत दर्ज की है। 1999 के बाद पहली बार टीम ने पुणे मैदान पर 190 रनों से जीत हासिल की है। वहीं, न्यूजीलैंड ने लगातार 5 मैचों में दक्षिण अफ्रीका को हराया था। एमसीए स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डी कॉक और रसी वैन डेर डुसेन ने शतक बनाए, जबकि केशव महाराज ने 4 विकेट लिए।

न्यूजीलैंड पर जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका 7 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंकों तक पहुंच गया है। टीम फिलहाल अंक तालिका में पहले नंबर पर है। वहीं लगातार तीसरी हार के बाद 7 मैचों में न्यूजीलैंड की टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई है। अब न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए आखिरी दो मैच जीतने होंगे। वहीं दक्षिण अफ्रीका आखिरी दो मैचों में से कोई एक मैच जीतकर नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर लेगा।

बुधवार को पुणे में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 357 रन बनाए। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड 35.3 ओवर में 167 रन बनाकर ऑल आउट हो गया। दक्षिण अफ्रीका का अगला मैच अब 5 नवंबर को भारत के खिलाफ होगा। न्यूजीलैंड अपना अगला मैच 4 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।

दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड मैच का स्कोरकार्ड देखें

न्यूजीलैंड की औसत शुरुआत, पावरप्ले में 51/2 का स्कोर 358 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पहले 10 ओवर में दो विकेट खोकर 51 रन बनाए। दोनों झटके मार्को यानसन ने दिए।

इस पारी के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर यानसन ने ओपनर डेवोन कॉनवे को 2 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद रचिन रवींद्र (9 रन) 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए। यानसन ने वर्ल्ड कप-2023 के पावरप्ले-1 में 12वां विकेट लिया। उन्होंने अपने वनडे करियर के पहले 10 ओवर में 17 विकेट लिए हैं।

Also Read : शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर को साथ में देखा गया 

यहां से दक्षिण अफ्रीका की पारी दक्षिण अफ्रीका ने इस वर्ल्ड कप में चौथी बार 350+ का स्कोर बनाया पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 357 रन बनाए। टीम ने इस वर्ल्ड कप में चौथी बार 350 से ज्यादा का स्कोर बनाया।

ओपनर क्विंटन डी कॉक (114 रन) और रसी वैन डेर डुसेन (133 रन) ने शतकीय पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 189 गेंदों पर 200 रनों की साझेदारी की। डेविड मिलर ने 53 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी को 2 विकेट मिले। ट्रेंट बोल्ट को एक विकेट मिला।

डी कॉक ने अपने वनडे करियर का 21वां शतक बनाया। उन्होंने वर्ल्ड कप में अपना चौथा शतक बनाया। उनके सभी चार शतक इस वर्ल्ड कप में ही आए हैं।