योगी आदित्यनाथ का बाड़मेर दौरा: शिव में अपनों से घिरी भाजपा, सिवाना से भीतरघात का खतरा

राजस्थान विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बाड़मेर जिले के शिव और सिवाना विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया ।

योगी आदित्यनाथ का बाड़मेर दौरा: शिव में अपनों से घिरी भाजपा, सिवाना से भीतरघात का खतरा
योगी आदित्यनाथ का बाड़मेर दौरा: शिव में अपनों से घिरी भाजपा, सिवाना से भीतरघात का खतरा

राजस्थान विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बाड़मेर जिले के शिव और सिवाना विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया।

शिव विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा को प्रत्याशी बनाया है। लेकिन, भाजपा के लिए इस बार अपनों ने ही मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। यहां से टिकट नहीं मिलने से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष जालम सिंह रावत ने पार्टी छोड़कर हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) का दामन थाम लिया है। वहीं, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के निर्दलीय छात्र संघ अध्यक्ष रहे रविंद्र सिंह भाटी कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। वह शिव विधानसभा सीट से ही टिकट की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दी। जिसके बाद रविंद्र सिंह भाटी ने पार्टी में शामिल होने के 9 दिन बाद ही बगावत करते हुए निर्दलीय चुनावी मैदान में ताल ठोक दी।

शिव विधानसभा क्षेत्र के युवाओं में रविंद्र सिंह भाटी को लेकर खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। जिसका सीधा असर भाजपा के कोर वोटर्स पर देखने को मिल रहा है। 

वहीं, सिवाना विधानसभा सीट से लगातार दो बार से भाजपा के हमीर सिंह भायल विधायक हैं। पार्टी ने इस बार भी हमीर सिंह भायल को ही प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। सिवाना विधानसभा सीट से भाजपा से दावेदारों की लंबी लिस्ट थी, लेकिन हमीर सिंह भायल टिकट की लड़ाई जीतने में कामयाब रहे। ऐसे में उनके लिए अपनी ही पार्टी के नेता नेताओं से भीतर घात का खतरा बना हुआ है। और लगातार 10 सालों से विधायक हमीर सिंह भायल के विरुद्ध सत्ता विरोधी लहर भी देखने को मिल रही है।

कांग्रेस ने इस सीट से भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए दिग्गज राजपूत नेता और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल को मैदान में उतारा है और कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज  नेता सुनील परिहार निर्दलीय रूप से चुनावी मैदान में है। ऐसे में सिवाना विधानसभा सीट से इस बार सभी प्रत्याशियों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। योगी आदित्यनाथ का सिवाना का यह दौरा भारतीय जनता पार्टी के लिए संजीवनी का काम कर सकता है।

योगी आदित्यनाथ का दौरा भाजपा के लिए महत्वपूर्ण

योगी आदित्यनाथ का बाड़मेर दौरा भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है। यह दौरा भाजपा को चुनाव में जीत की राह पर ला सकता है। योगी आदित्यनाथ की जनसभाओं में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए है। इससे भाजपा को चुनाव में फायदा मिल सकता है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति

राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है। पार्टी को चुनाव में जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। योगी आदित्यनाथ का दौरा भाजपा को चुनाव में जीत की राह पर ला सकता है।